लौलई स्थित काशीराम कॉलोनी एवं आसपास की कॉलोनियों में शुक्रवार को करीब दोपहर 1:30 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लंबे समय तक बिजली न आने से नाराज लोगों ने रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग का गुस्सा फूट पड़ा। पावर हाउस पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। स्थानीय निवासी पिंटू श्रीवास्तव का कहना है कि शुक्रवार दोपहर करीब ढेढ़ बजे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से हम स्थानीय लोग शिकायत के लिए पॉवर हाउस, एसडीओ, जेई सभी को फ़ोन लगाया लेकिन कोई फोन नहीं उठता है न ही कोई शिकायत सुनी गयी। वहीं, रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आक्रोशित लोगों ने पावर हाउस पहुंच कर परिसर में तोड़फोड़ की, कर्मचारियों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा कार्यालय में भी नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस बल ने लोगो को शांत कराया।