फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: खड़गे की रैली स्थल के शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का शांति मार्च, पुलिस ने रोका

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली वाले स्थान पर कथित शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में शांति मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जीपीओ की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मार्च को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई। कांग्रेस नेताओं ने शुद्धिकरण की कार्रवाई का विरोध जताते हुए इसे राजनीतिक और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को समान सम्मान मिलना चाहिए। शांति मार्च में शामिल कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर गहमागहमी का माहौल रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई के विरोध में अपनी नाराजगी जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें