इटौंजा फलाईओवर के पास शराब की दुकानों के सामने कार सवार शराबियों ने एक किशोरी को जबरदस्ती कार में बैठाने का प्रयास किया,लेकिन किशोरी ने किसी प्रकार भागकर खुद को उनसे बचाया।सूचना पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने कार सवार शराबियों को रोकने की बजाए उल्टे किशोरी और उसके पिता को नसीहत देने लगी। सिंहामउ इटौंजा निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि,उनकी बेटी आकांक्षा रविवार की दोपहर लगभग दो बजे भतीजी के साथ दवाई लेकर इटौंजा कस्बे से घर लौट रही थी। सीतापुर हाइवे पर इटौंजा फलाईओवर के पास शराब की दुकानों के सामने से वह गुजर रही थी। इसी दौरान एक कार सवार शराबियों में से एक के पैर पर बाइक का पहिया चढ गया। इस वजह से शराबी युूवकों ने कार से उतरकर उसकी बेटी को मारापीटा और हाथ पकड़कर जबरदस्ती कार में बैठाने लगे। वह किसी प्रकार से हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और इटौंजा पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी कार सवारों पर कार्यवाही की मांग के लिए लिखित शिकायत दी। लेकिन जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज करने की बजाए वह बाइक ही थाने पर खड़ी करवा लिया। एसीपी ने कहा कि इस घटना में लापरवाह पुलिस कर्मियों को बख्शा नही जाएगाा। वह जांच करवा रहे हैं।