काकोरी पेशाब कांड को लेकर बुधवार को काकोरी कस्बे में आक्रोश भड़क उठा। कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने काकोरी थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी पम्मू गुप्ता बीमारी का नाटक कर अस्पताल में ऐश कर रहा है, जबकि उसे जेल में होना चाहिए। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने थाने परिसर में ही धरना देकर पीड़ित रामपाल को न्याय दिलाने की मांग उठाई। थाने पर देर तक नारेबाजी होती रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।