लखनऊ के शहीद पथ स्थित होटल डैमसन में न्यायाधिकरण बार एसोसिएशन की ओर से जीएसटी विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में मौजूद अरविन्द कुमार ने जीएसटी से जुड़ी कानूनी और व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने करदाताओं और अधिवक्ताओं को नवीन प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी। सेमिनार में अधिवक्ताओं, कर विशेषज्ञों और व्यापारियों ने भाग लिया तथा जीएसटी प्रणाली को लेकर अपने सवाल और सुझाव भी रखे।