फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इंदिरा नहर शाखा में नहाते समय युवक डूबा, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

लखनऊ के लौलई क्षेत्र में गुरुवार शाम इंदिरा नहर शाखा खारजा में नहाने गए एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार, अमेठी जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ निवासी सूरज रावत (26) अपने दोस्तों के साथ शाम करीब छह बजे नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि सूरज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और लौलई में रहकर बालू-गिट्टी से जुड़े कार्य में मजदूर के रूप में काम करता था। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें