फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चातुर्मास महोत्सव: जैन समाज की महिलाओं ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में परम पूज्य आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित चातुर्मास महोत्सव का माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज की महिलाओं द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी गई। समारोह की शुरुआत महिलाओं द्वारा मंगलाचरण एवं तीर्थंकरों की स्तुति पर आधारित भक्ति नृत्यों से हुई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने जैन दर्शन, अहिंसा और त्याग के मूल्यों को दर्शाती लघु नाटिकाओं का सुंदर मंचन किया। इसके साथ ही समूह भजनों और सामूहिक आरती के माध्यम से पूरा परिसर धर्ममय हो उठा। आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना, एकता और भक्ति भाव को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें