लखनऊ के हुसैनगंज स्थित 1912 हेल्पलाइन मध्यांचल उपकेंद्र पर लोगों की भीड़, बिजली का बिल जमा करने के बाद भी घरों में नहीं आई लाइट। उपभोक्ता हो रहे परेशान, उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना बताए बिजली काट दी गई। जबकि अब बिल भी जमा हो इसके बावजूद अभी तक सप्लाई चालू नहीं हो पाई है।