हुसैनगंज चौराहे से नाका जाने वाले ओवर ब्रिज पर लगे तार पतंग में बंधे पतले तार (पतंग को चिमटाने के काम आता है) व चाइनीज मांझा की डोर मे फस ढीले हो नीचे झुक गए है जिससे पतग की डोर निकल रहे लोगो पर गिरती है। वहीं, हैदरगंज पुल जहां तार दोनों ओर बंधे है वहां पतंग की डोर ऊपर ही रह गईं है। जो नीचे नहीं गिर पाई कई जगह पतंग व डोर तारों के ऊपर ही रह गईं है पर जहाँ तार टूटे है व झुके हुवे है वही डोर नीचे गिर लोगो के लिए खतरा बन रही है।