एक साल पहले हेरिटेज जोन को लेकर लिए गए फैसले अभी तक लागू नहीं किए गए हैं। प्रशासन की ढिलाई से हेरिटेज जोन में भारी वाहनों का आवागमन जारी है। प्रशासन का दावा है कि एलडीए की ओर से दो पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। यातायात के सुचारू रूप से संचालन के लिए रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। फूल मंडी के रोड को चौड़ा किया जा रहा है।