फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हजरतगंज का कूलिंग प्वाइंट बना शोपीस, फव्वारे बंद, ऑटो स्टैंड में बदली जगह

भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से हजरतगंज क्षेत्र में लखनऊ नगर निगम द्वारा बनाया गया कूलिंग प्वाइंट अब अपनी उपयोगिता खोता नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले तक यहां हरे रंग की तिरपाल के नीचे लगाए गए फॉगिंग फैन और पानी की बौछारों से राहगीरों को गर्मी से राहत मिल रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार शुरुआती दो दिनों तक यह व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हुई और बड़ी संख्या में लोग यहां रुककर गर्मी से राहत महसूस करते थे। लेकिन इसके बाद रखरखाव और निगरानी के अभाव में फव्वारे और पानी की बौछारें बंद हो गईं। वर्तमान में स्थिति यह है कि कूलिंग प्वाइंट के रूप में तैयार की गई जगह का उपयोग ऑटो चालक अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए कर रहे हैं। हरी तिरपाल के नीचे ऑटो खड़े रहते हैं और चालक सवारियों का इंतजार करते दिखाई देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें