फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एसजीपीजीआई के वार्ड से मोबाइल चोरी, खाते से निकले 50 हजार रुपये

एसजीपीजीआई के यूरोलॉजी विभाग के वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार का मोबाइल चोरी होने के बाद उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकलने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। बनारस निवासी श्याम जी पाल की भतीजी यूरोलॉजी विभाग में भर्ती है। उसका 14 अगस्त को ऑपरेशन होना था। श्याम जी पाल के मुताबिक, रात में वह वार्ड के बाहर वेटिंग रूम में लेटने चले गए। उन्होंने अपना मोबाइल भतीजी के बेड के पास लगे बिजली के स्विच में चार्जिंग पर लगा दिया था। सुबह करीब पांच बजे मोबाइल लेने पहुंचे तो वह गायब मिला। मोबाइल चोरी होने के कुछ ही देर बाद उससे जुड़े बैंक खाते से दस-दस हजार रुपये के पांच ट्रांजैक्शन हुए और कुल 50 हजार रुपये निकल गए। श्याम जी पाल ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। तीमारदारों का कहना है कि वार्ड के अंदर सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ऐसी घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों में दहशत बनी रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें