राजस्व , पुलिस , जल निगम, विद्युत ,ग्राम विकास , पीडब्ल्यूडी समेत सम्बन्धित मांगों को लेकर बीते पंद्रह दिनों से तहसील परिसर में धरने पर बैठीं भदेसर मऊ ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी व उनके पति संतोष कुमार से एसडीएम मलिहाबाद की सोमवार को तीखी नोक झोंक हुई। ग्राम प्रधान ने एसडीएम व लेखपाल के खिलाफ़ बैनर एवं अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मलिहाबाद थाने पर शिकायत की है। उनका आरोप है कि सोमवार सुबह 11:30 बजे एसडीम वह हल्का लेखपाल ने धरना स्थल पर लगे पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित बैनर को फाड़ दिया । इसके बाद दोनों लोगों ने धरना स्थल से भगाने की कोशिश करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। प्रधान ने बताया कि कई बार प्रार्थना पत्र व मौखिक रूप से गांव के रुके हुए विकास कार्यों को करने के लिए एसडीएम, तहसील दिवस व संबंधित विभागों को अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जब तक समाधान नहीं होगा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस संबंध में एसडीएम से जानकारी लेने के काल की गई लेकिन उनका सीयूजी नंबर आउट ऑफ कवरेज रहा।