फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एमएलसी के घर के पास चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

गुडंबा इलाके में बेखौफ चोरों ने सीतापुर के विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान के जानकीपुरम सेक्टर-जी स्थित आवास के पास एक मकान को निशाना बना लिया। चोर घर से करीब एक लाख रुपये नकद, कीमती जेवर, दो आईफोन, सात-आठ पुराने मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सेक्टर-जी निवासी सरिता गोयल एक अगस्त को घर में ताला लगाकर बेटे के साथ दुबई गई थीं। 11 अगस्त को वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों के मुताबिक, चोरी छह अगस्त की रात हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि एमएलसी के आवास के पास चोरी होने के बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें