फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एक बार फिर सताने लगी धूप और उमस, 22 अगस्त के बाद बारिश के आसार

बरसात के बाद राजधानीवासियों को मिली राहत अब एक बार फिर खत्म होती नजर आ रही है। बारिश थमने के बाद धूप और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बढ़ गया है, वहीं वातावरण में नमी के चलते उमस से लोग बेहाल हैं। बारिश के दौरान तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त के बाद राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इससे लोगों को धूप और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश के बीच उमस का असर भी बना रह सकता है। फिलहाल लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं और बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें