लखनऊ के पॉश इलाके पिछले दिनों सट्टेबाजी की वजह से परेशान 32 वर्षीय प्रबल जैन ने 11वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान गंवा दी। इस घटन पर केजीएमयू के मनोरोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि शुक्ला ने लगाम लगाने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि परिवार की अनदेखी एक व्यक्ति की जिंदगी छीन लेती है। उन्होंने बताया कि सट्टे की इस बीमारी का इलाज क्या है और कैसे एक सही कदम किसी की जान बचाई जा सकती है। इसमें परिवार की क्या भूमिका है।