फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छात्रों ने प्रमुख सचिव के सामने रखी शिक्षकों की शिकायत, फोन न उठाने का आरोप

छात्रों से संवाद के दौरान प्रमुख सचिव अनुराग यादव के सामने विद्यार्थियों ने शिक्षकों से जुड़ी समस्याएं रखीं। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई शिक्षक फोन नहीं उठाते हैं। अपनी शिकायत लेकर पहुंचने पर भी उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं की जाती। छात्रों का कहना है कि शिकायत करने पर कई बार उनके साथ अभद्रता की जाती है और उन्हें वहां से भगा दिया जाता है। विद्यार्थियों ने प्रमुख सचिव से मामले में हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। संवाद के दौरान छात्रों ने अपनी परेशानियां विस्तार से बताईं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों को अधिकारियों के सामने रखा। प्रमुख सचिव ने छात्रों की बातें सुनीं। छात्रों को उम्मीद है कि उनकी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई होगी और शिक्षकों की उपलब्धता व व्यवहार से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें