समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह ‘पंडित सिंह’ पर कटरा विधायक बावन सिंह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्र सभा के पदाधिकारियों ने विधायक बावन सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि “विधायक बावन सिंह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी लोकतंत्र की मर्यादा के विरुद्ध है। उन्हें तत्काल पंडित सिंह जी और जनता से माफी मांगनी चाहिए। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी, तो समाजवादी छात्र सभा चरणबद्ध आंदोलन करेगी।” इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राम सबूरे मिश्रा, राजेश मिश्रा, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अफ़ज़ल खान, यूथ ब्रिगेड के दीपू यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के संजय साहू, विकास गुप्ता, लिटिल गुप्ता, विशाल सिंह निर्भीक, अतुल यादव, मो. अल्तमश, पवन शर्मा, शेष यादव, विशाल कुमार, फरहान खान, शिवशंकर गुप्ता और पुष्कर सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।