शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जानकीपुरम की 60 फीट रोड समेत आसपास के इलाकों में अचानक बारिश शुरू हो गई। दोपहर से तेज धूप और उमस के कारण परेशान लोगों को बारिश होने से राहत मिली। आसमान में बादल छाने के बाद शुरू हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों को कुछ देर के लिए रुकना पड़ा। वहीं, कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य जगहों पर खड़े नजर आए। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। हालांकि, कुछ देर की बारिश से 60 फीट रोड और आसपास की सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।