बारिश होने के बाद लोगों की परेशानियां सामने आ रही हैं। यह तस्वीर है अलीगंज पुराने हनुमान मंदिर के पास की जहां पर सुबह हुई बारिश और तेज आंधी के चलते पेड़ बिजली के तारों के सहारे टिका हुआ है। पोल टेढ़ा हो गया है। डेढ़ घंटे से लाइट नहीं थी पर अभी 10 मिनट पहले ही बिजली चालू कर दी गई है। अभी कोई बिजली कर्मचारी यहां पर नहीं आया हुआ है। पेड़ बिजली के तारों के साथ कभी भी गिर सकता है। वहीं, अलीगंज सेक्टर क्यू स्थित उस्मान एनक्लेव के सामने बीच सड़क पर पेड़ गिरा। यातायात बाधित फिर भी लोग पेड़ के नीचे से निकल रहे हैं।