फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारत VS अफगानिस्तान मुकाबला: अफगान कप्तान बोले- यहां का मौसम काफी गर्म लेकिन हम इसके आदी

भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज़ के दूसरे मुक़ाबले से पहले अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में टीम की तैयारियों और पिछले मैच में हुई कमियों पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि कि भारत जैसी मज़बूत टीम के खिलाफ छोटी सी ग़लती भी भारी पड़ती है, लेकिन उनकी टीम सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेगी। शाहिदी ने पहले वनडे मैच का ज़िक्र करते हुए कहा कि टीम ने शुरुआती दो मैचों में अच्छा क्रिकेट खेला था, लेकिन पिछले वनडे में कुछ ऐसी कमियां रहीं जिन्हें सुधारा जाना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा पिछले मैच में हमने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए और हमारे बीच केवल एक ही अच्छी पार्टनरशिप हो सकी। दूसरे वनडे में हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि हम वही ग़लतियां दोबारा न दोहराएं। हम लगातार विकेट गिरने के सिलसिले को रोककर बड़ी साझेदारियां बनाने की कोशिश करेंगे। मैच की परिस्थितियों और मौसम को लेकर बात करते हुए अफ़ग़ान कप्तान ने कहा कि यहां की पिच थोड़ी धीमी हो सकती है जहां स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। मौसम भी काफ़ी गर्म रहने वाला है, लेकिन खिलाड़ी इसके आदी हैं। क्योंकि हमें यहां की कंडीशंस का पता है कि यहां कैसे खेलना है और हमारी क्या ताकत होगी। लेकिन यह भी सच है कि भारतीय टीम हमसे कहीं ज़्यादा इस मैदान पर खेल चुकी है। हमारे अपने देश में भी जलालाबाद और खोस्त जैसे मैदानों पर ऐसी ही गर्मी होती है, इसलिए मौसम को लेकर कोई बहाना नहीं चलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें