फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' द्वारा दो विशेष यात्रा पैकेजों का किया एलान, जानें- कहां-कहां कर सकेंगे यात्रा

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने पर्यटकों के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' द्वारा दो विशेष यात्रा पैकेजों का ऐलान कर प्रेसवार्ता करते आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि किया। पहला पैकेज "4 ज्योतिर्लिंग के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी" यात्रा का है, जो 17 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 (9 रातें/10 दिन) तक संचालित होगी। इसमें महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, द्वारकाधीश, नागेश्वर, सोमनाथ और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन कराए जाएंगे। प्रति व्यक्ति किराया इकोनॉमी श्रेणी के लिए ₹18,380, स्टैंडर्ड के लिए ₹29,570 और कम्फर्ट श्रेणी के लिए ₹38,870 तय किया गया है। दूसरा पैकेज "दक्षिण भारत यात्रा" 31 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 (11 रातें/12 दिन) का है। इसके तहत तिरुपति बालाजी, रामनाथ स्वामी (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का भ्रमण कराया जाएगा। इसका किराया क्रमशः ₹23,560 (इकोनॉमी), ₹39,100 (स्टैंडर्ड) और ₹51,760 (कम्फर्ट) है। अजीत कुमार सिन्हा ने आगे बताया कि यात्रियों के लिए गोरखपुर, अयोध्या कैंट, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, झांसी समेत कई स्टेशनों से बोर्डिंग/डी-बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। पैकेज में यात्रा, शाकाहारी भोजन, एसी/नॉन-एसी बसों द्वारा भ्रमण तथा LTC व EMI की सुविधा भी शामिल है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए www.irctctourism.com पर जाकर या लखनऊ स्थित पर्यटन भवन कार्यालय व हेल्पलाइन नंबरों (9305111765, 8287930908) पर संपर्क कर अपनी बुकिंग कराई जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें