फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अब गोवा जैसे वाटर एडवेंचर का मजा ले सकेंगे लखनऊ वाले, गोमती में वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी हुई प्रारंभ

राजधानी लखनऊ वासी अब गोमती नदी में गोवा बीच जैसे एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं क्योंकि लखनऊ में पहली बार वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी शुरू हो गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा यह कार्य एक निजी वाटर स्पोर्ट्स कंपनी को दिया है। गोमती नदी में पहली बार लोग जेट स्की वाटर स्पोर्ट्स बाइक का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी पोइंट बनाया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ-साथ यहां और भी कई प्रकार की वाटर बोट है जिसमें लोग अपने पूरे परिवार के साथ गोमती नदी में तेज रफ्तार के साथ सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। एडवेंचर कर रहे लोगों ने बताया कि यह पहली बार लखनऊ शुरू हुआ है। हम लोगों को जैसे ही यह जानकारी हुईं अपने परिवार के साथ यहां आए और एडवेंचर का हिस्सा बनें। हम लोगों को बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है कि लखनऊ में यह शुरू हुआ। सबसे ज्यादा अच्छी बात यह है कि यहां का टिकट भी काफी सस्ता है जो कि एक व्यक्ति का 200 रुपये है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें