राजधानी लखनऊ में विधायक नंद किशोर गुर्जर ने हजरतगंज थाने पहुंचकर मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ तहरीर दी। कांवड़ियों पर विवादित बयान को लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। साथ ही NSA लगाने की मांग की। उन्होंने हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को तहरीर सौंपी। मौलाना साजिद रशीदी की गिरफ्तारी और फांसी की मांग उठाई। कांवड़ियों को 'नशेड़ी आतंकवादी' कहने के बयान पर विवाद बढ़ता दिख रहा है।