फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह शहर उनके लिए खास महत्व रखता है। लखनऊ उनकी तपोभूमि रही है, यहां उनकी शिक्षा भी हुई है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को भी जरूरी जानकारी देने के उद्देश्य से आए हैं। बीएलओ लोकतंत्र की आधारशिला हैं। इसके अलावा प्रदेश की यूनिवर्सिटी और स्कूलों में चुनाव प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उल्लेखनीय रही हैं। उन्होंने वर्ष 1979 में हाईस्कूल और 1981 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी बोर्ड में टॉप किया था। हाईस्कूल में करीब 10 लाख विद्यार्थियों के बीच उन्होंने पहला स्थान हासिल किया था। वहीं, इंटरमीडिएट में करीब छह लाख विद्यार्थियों के बीच यूपी बोर्ड में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। लखनऊ दौरे के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जागरुकता बढ़ाने और चुनाव व्यवस्था को और बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में उनके शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें