फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: महाकुंभ के चलते बसों की भारी कमी, पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को घंटों करना पड़ रहा है इंतजार, एक रिपोर्ट

महाकुंभ 2025 को लेकर परिवहन निगम ने अपनी 70 फीसदी बसों को प्रयागराज भेज दिया है, जिससे पूर्वांचल के जिलों गोरखपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलमबाग बस अड्डे पर हालात यह हैं कि यात्रियों को बस के लिए तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। हर दिन लखनऊ से 30 से 35 हजार यात्री प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं जिसके चलते परिवहन निगम का पूरा फोकस वहीं है। इससे पूर्वांचल के जिलों में जाने वाली बसों की संख्या घट गई है। आलमबाग बस स्टेशन पर रोजाना 10 से 15 हजार यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को दोपहर 1 बजे तक गोरखपुर के लिए सिर्फ तीन बसें रवाना हुईं, जबकि सैकड़ों यात्री बसों का इंतजार करते रहे। काउंटर पर मायूस लौट रहे यात्री यात्रियों की भीड़ बस स्टेशन पर काउंटरों पर बार-बार बसों की जानकारी लेने पहुंच रही है, लेकिन जवाब में उन्हें सिर्फ इंतजार करने को कहा जा रहा है। कई यात्री घंटों तक धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। गोरखपुर जाने के लिए बस अड्डे पर खड़े छात्र आकाश सिंह ने कहा कि सुबह 9 बजे से खड़ा हूं लेकिन अब तक कोई बस नहीं मिली। ट्रेन में जगह नहीं थी, इसलिए बस से जाने का सोचा, मगर यहां भी इंतजार ही मिल रहा है। बस्ती जा रहे रामनिवास ने कहा गांव में पिता की तबीयत खराब है, चंडीगढ़ से लखनऊ पहुंचे हैं लेकिन बसें ही नहीं हैं। अगर कोई बस आती भी है तो इतनी भीड़ होती है कि चढ़ना मुश्किल हो जाता है। रोडवेज के एक अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ के लिए अतिरिक्त बसें भेजी गई हैं, जिससे कुछ रूटों पर अस्थायी समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थिति सामान्य करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें