फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: नशे में धुत अर्टिगा चालक ने बाइक को 2 किमी तक घसीटा, पिटाई के बाद गिरफ्तार

अयोध्या रोड स्थित चिनहट तिराहे पर मंगलवार देर रात करीब दस बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नशे में धुत अर्टिगा चालक कुलदीप वर्मा ने नई बस्ती बाराबंकी निवासी बाइक सवार अजीम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अजीम दूर जा गिरे और बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी बाइक अर्टिगा में ही फंस गई। इसके बाद भी नशे में धुत चालक रुका नहीं और बाइक को करीब 2 किलोमीटर तक मटियारी होते हुए चिनहट कोतवाली रोड स्थित राशिका कंप्यूटर इंस्टिट्यूट तक घसीटता चला गया। घटना को देखकर आक्रोशित भीड़ ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और अर्टिगा गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस ने आरोपी चालक कुलदीप वर्मा को अर्टिगा समेत गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, इस संबंध में तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें