फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में युवक की हत्या के बाद रोड जाम कर प्रदर्शन करने वाले 16 नामजद और 70-80 अज्ञात पर केस दर्ज

लखनऊ में महिंगवा पुलिस ने कुम्हरावा चौराहा पर प्रदर्शन रोड जाम करने वालों पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने बताया कि,16 नामजद और 70-80 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई है। इटौंजा के अटैशुआ निवासी 25 वर्षीय दिलीप कुमार उर्फ मोनू सिंह को शाहपुर चौराहे की देशी शराब की दुकान पर कुछ लोगों 19 अगस्त को पीट- पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए रात में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।लेकिन घटना की सुबह ग्रामीणों और परिजनों के संग कुछ लोगो ने महिंगवा थाना पर हंगामा करते हुए कुम्हरावा चौराहे पर हंगामा प्रदर्शन करते रस्सी बांधकर रोड जाम कर दिया। दोपहर एक बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक चले प्रदर्शन से स्कूली बच्चों,मरीजों की एम्बुलेंस,बाराबंकी बाबागंज आने जाने वाले ग्रामीणों को इससे भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सीतापुर से इटौंजा होकर फैजाबाद,अयोध्या जाने वाले सैकड़ों वाहनों के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने बताया कि,अधिकारियों के निर्देश और एसआई सतीश सिंह की लिखित शिकायत पर 16 नामजद और 70-80 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्जकर प्रदर्शन से जुड़े फुटेज इकट्ठा किए जा रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें