फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दो तस्कर गिरफ्तार, 20 किग्रा गांजा बरामद

Bhupendra Singh Updated Sun, 19 Jul 2026 05:47 PM IST

लखनऊ में एएनटीएफ बाराबंकी द्वारा गांजा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 20.570 किलोग्राम बरामद किया है। इस गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। इनके खिलाफ बख्शी का तालाब थाने पर एफआईआर दर्ज हुई है। गिरफ्तार तस्करों में फिरोज निवासी खजांची टोला थाना कोतवाली नगर जनपद हरदोई और नजावत निवासी बढईन पुरवा पिहानी चुंगी थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। लखनऊ से यह गांजा लेकर बस से सीतापुर फिर वहां से हरदोई जाने की तैयारी थी। लेकिन सीतापुर हाइवे पर बख्शी का तालाब में ही टीम ने पकड़ लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें