फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में निजी चालक की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

लखनऊ में मडियांव में पुराने विवाद को लेकर निजी चालक शुभम सोनी (26) की चाकू और रॉड से हमला कर हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्र मथुरा और सुमित वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी शुभम पर हमला करते दिखाई पड़ रहे हैं। शनिवार रात करीब 10:12 बजे शुभम अपने घर के पास था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए शुभम भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे दौड़ाकर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शुभम को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सामने आए फुटेज में आरोपी शुभम पर हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक हत्या के पीछे पुराना विवाद सामने आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें