फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में लोहे का गेट टूटकर गिरा, दो वर्षीय बच्ची की मौत

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इसके ऊपर घर का लोहे का गेट टूटकर गिर गया। बच्ची उसी के नीचे दब गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव की है। गांव निवासी सूरज कुमार मजदूरी का कार्य करते हैं। वह पत्नी सीमा और दो वर्षीय बच्ची अन्वी और चार वर्षीय बेटी सृष्टि के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर में खाना खा रहे थे। बच्ची अन्वी भी साथ में बैठी थी। वह उसे भी खाना खिला रहे थे। बीच में बच्ची उठकर बाहर की तरफ निकल गई। इसी समय बार से तेज आवाज आई। वह खाना छोड़कर बाहर की ओर भागे। वहां देखा कि लोहे का गेट गिरा पड़ा था। उसके नीचे बच्ची दबी थी। देखकर घरवाले हड़बड़ा गए। गेट के नीचे से बच्ची को निकालकर आनन-फानन ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। लेकिन, तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें