फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बख्शी का तालाब कस्बा में भोलापुरवा से चन्द्रिका देवी तिराहा तक लंबा जाम

Bhupendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 06:11 PM IST

लखनऊ में बख्शी का तालाब कस्बा के सीतापुर हाईवे पर शनिवार को शाम 5.00 बजे भोलापुवा से लेकर चन्द्रिका देवी तिराहा तक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। ऐतिहासिक बख्शी का तालाब बड़ी बाजार के पास लगने वाली बाजार के दिन के साथ साथ दोपहर बाद बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज से छुट्टी के समय बच्चों की भीड़ के दौरान कस्बे में जाम की स्थिति अक्सर देखने को मिलती है। लेकिन शनिवार को इस जाम को लेकर पुलिस नदारद दिखी। एयरफोर्स रोड़ तिराहा के पास और अस्ती क्रासिंग चौराहा के पास पुलिस बूथ होने के बावजूद पुलिस इस जाम को लेकर उदासीन रहती है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल और बख्शी का तालाब व्यापार मंडल कई बार इस जाम को लेकर थाने पर पुलिस अधिकारियों के साथ होने वाली बैठकों में आवाज उठा चुका है। लेकिन, जाम का काई इंतजाम नहीं हो सका। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि कस्बे में दोनों बीट प्रभारियों को जाम के लिए अलर्ट किया गया है। उनके साथ ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी लगे रहते है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें