राजधानी लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एलडीए द्वारा लागू भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 में निहित प्रावधानों, अग्नि सुरक्षा मानकों एवं विद्युत सुरक्षा मानकों के सम्बन्ध में जागरुकता कार्यक्रम रखा गया। इसमें शहर के स्कूल एवं कोचिंग संचालकों ने भाग लिया। बैठक में अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, मुख्य नगर नियोजक के.के गौतम, संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह, सचिव विवेक श्रीवास्तव और मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया।