सालेह नगर के रश्मि खंड चौराहे पर समोसे और जलेबी का बेचने वाले शिवाकांत तिवारी ने बताया कि सिलिंडर न मिल पाने की वजह से घर से सिलेंडर लगाकर दुकान चला रहे है। जबकि दूसरी ओर चूल्हा जलाकर समोसे की सब्जी तैयार करनी पड़ रही है। आगे गैस न मिलने से दुकान बंद हो जाएगी।