फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मौलाना सज्जाद नोमानी से मुलाकात कर जाना उनका हाल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को लखनऊ में मौलाना सज्जाद नोमानी से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया। दरअसल, मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खलील उर रहमान सज्जाद नोमानी काफी दिन से बीमार हैं। वह बेड रेस्ट पर चल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सोमवार की सुबह मौलाना नोमानी के मुंशी पुलिया स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने नोमानी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने मौलाना नोमानी के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की। मौलाना खलील उर रहमान सज्जाद नोमानी को इस्लामी शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। इस मौके पर अजय राय ने कहा कि मौलाना सज्जाद नोमानी हमारे समाज के एक सम्मानित व्यक्ति हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें