फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीमारू राज्य से देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना UP..., सीएम योगी बोले- आज कानून का राज

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने सरकार की 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति' पर जोर दिया। ज्ञात हो कि योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर यूपी भाजपा उत्सव मना रही है। इसकी शुरुआत सोमवार से हो गई। यह उत्सव 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इसके तहत भाजपा प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसंवाद करेगी। इस क्रम में जिला स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की अगुवाई में 'उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के 8 वर्ष' के संदेश के साथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा जनमानस तक पहुंचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें