बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू ) शुक्रवार को विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. नरेंद्र कुमार ने बताया 1058 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में तीन स्थानों पर टैबलेट वितरित किए गए। उन्होंने बताया की एक से 560 तक के विद्यार्थियों को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह, 561- 860 तक के विद्यार्थियों को पृथ्वी व पर्यावरण विज्ञान विद्यापीठ के सभागार और 861-1058 तक के विद्यार्थियों को ओल्ड एडमिन सभागार में टैबलेट दिए गए। इस मौके पर कुलपति एसके द्विवेदी ने छात्रों को टैबलेट के जरिए अपडेट रहने की सलाह दी।