सरयू जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू तट पर पहुंचकर मां सरयू की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही सरयू महोत्सव का आगाज हो गया। आज गंगा दशहरा भी है। माना जाता है आज से ही द्वापर युग की शुरुआत हुई थी। सरयू तट से सीएम योगी मणिराम दास छावनी जाएंगे और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।