फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अजय राय से मिला धर्मात्मा निषाद का परिवार, बोले- मंत्री के खिलाफ क्यों नहीं दर्ज हो रही रिपोर्ट

Mon, 24 Mar 2025 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

यूपी के महराजगंज जिले के धर्मात्मा निषाद के परिवार के लोग राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात की। इस मौके पर अजय राय ने सवाल किया कि आखिर मंत्री के खिलाफ करवाई क्यों नहीं हो रही। आरोप लगाया कि डॉक्टर संजय निषाद की पार्टी बढ़ी लेकिन, धर्मात्मा का परिवार तबाह हो गया। इस दौरान धर्मात्मा के भाई परमात्मा निषाद ने आरोप लगाया कि मंत्री डॉ संजय निषाद ने साजिश करके उन्हें रास्ते से हटाने का काम किया। टिकट के लिए छह करोड़ रुपया मांगा। लेकिन, वे नहीं दे पाए। वह चुनाव लड़ना चाहते थे। ऐसे में संजय निषाद ने साजिश की। इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने जान दे दिया। मैंने तहरीर दी है, लेकिन कोई करवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें