फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: Akhilesh Yadav और Azam Khan की एक महीने में दूसरी मुलाकात, सपा की भावुक पोस्ट!


समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आज़म खां शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे, जहाँ उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद यूपी की राजनीति में नया हलचल देखने को मिला। अखिलेश यादव ने आज़म खां के साथ एक तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, “न जाने कितनी यादें संग ले आए, जब वो आज हमारे घर पर आए... ये जो मेलमिलाप है, यही हमारी साझा विरासत है।”
करीब 30 मिनट तक चली इस मुलाकात में आज़म खां के बेटे अब्दुल्ला खां भी मौजूद रहे। कुछ दिन पहले अखिलेश स्वयं रामपुर जाकर आज़म से मिले थे। यह जेल से बाहर आने के बाद दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात थी।
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में आज़म खां ने कहा कि यह कोई नई नहीं, “रिश्तों की मुलाकात” थी। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ राजनीतिक रिश्ता नहीं है, बल्कि उस दौर का है जब हम विधायक थे और सरकार बनने की कल्पना भी नहीं थी।”
आजम खां ने भावुक अंदाज में कहा, “दामन फैलाएंगे तो आंसुओं से भर जाएगा। मेरी बातें फिल्मी डायलॉग नहीं हैं, बल्कि सच्चाई हैं।” उन्होंने कहा कि इतने जुल्म झेलने के बाद भी कुछ लोग अब भी ज़िंदा हैं जिनकी सहनशीलता पत्थर से भी मजबूत है।
उन्होंने नफरत फैलाने वाली राजनीति पर हमला करते हुए कहा कि समाज को बांटने से सिर्फ कमजोर वर्गों का नुकसान होता है। “हम पर रहम करें, नफरतों के बाग मत सजाइए,” उन्होंने अपील की।
आजम ने यूपी-बिहार की राजनीति पर भी टिप्पणी की। कहा कि अगर वे “भूमाफिया” होते तो लखनऊ में कोठी होती, लेकिन रामपुर में उनका घर बारिश में पानी से भर जाता है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है।” बिहार में जंगलराज की स्थिति बताकर उन्होंने वहां चुनाव प्रचार से दूरी बनाने की बात भी कही।
इस मुलाकात और उसके बाद के बयानों ने न केवल सपा के भीतर नई चर्चाओं को जन्म दिया है, बल्कि प्रदेश की सियासत का तापमान भी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें