बीजेपी यूपी में 'मिशन 2019' के लिए जुट गई है। पार्टी संगठनात्मक अभियानों के जरिए उपलब्धियों और फीडबैक दोनों ही स्तर पर इस जीत के मिशन के लिए जुटी है। इस फीडबैक में सबसे अहम क्षेत्र में सांसदों की परफॉर्मेंस और जनता के बीच उनकी इमेज है। फिलहाल पार्टी की मौजूदा तैयारी लोकसभा चुनाव में एक तिहाई चेहरों को बदलने की भी है। इसके लिए 'छंटनी अभियान' पर भी काम शुरू हो गया है।