फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल पार्क के पास पुलिया पर पाइपलाइन फटने से सड़क पर बह रहा पानी, राहगीरों को परेशानी

नीरज नरवरिया Updated Wed, 19 Aug 2026 07:12 PM IST

झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र में कारगिल पार्क के पास पुलिया पर राइजिंग लाइन टूट जाने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा है। लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर तालाब जैसी स्थिति बन गई है। इससे जहां एक ओर पेयजल की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, राइजिंग लाइन टूटने के बाद काफी समय से पानी लगातार बह रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लगातार बहाव के कारण सड़क भी खराब होने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि एक ओर शहर में कई क्षेत्रों में लोग पानी की समस्या से जूझते हैं, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द राइजिंग लाइन की मरम्मत कराने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें