फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार का होगा भव्य निर्माण, नौ माह में पूरा होगा काम

दतिया। प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मंदिर परिसर में मुख्य द्वार के निर्माण के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। राजस्थान के जयपुर की कंपनी को मुख्य द्वार के स्ट्रक्चर निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी ने करीब नौ माह में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पीतांबरा पीठ का मुख्य द्वार लंबे समय से बंद है। करीब एक वर्ष पहले इसके निर्माण का काम शुरू हुआ था, लेकिन निर्माण के दौरान मंदिर परिसर में बनाए गए 10 मेहराब अचानक गिर गए थे। इसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था। अब नए सिरे से स्ट्रक्चर में कुछ बदलाव करते हुए निर्माण शुरू कराया जा रहा है। दतिया की धरोहर को मिलेगा स्थान पीतांबरा पीठ ट्रस्ट से जुड़े ट्रस्टी श्री चंदेल ने बताया कि नए स्वरूप में मुख्य द्वार का निर्माण करीब नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य है। स्ट्रक्चर में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। विभिन्न राज्यों में मंदिरों का निर्माण कर रहे अनुभवी आर्किटेक्ट की देखरेख में काम कराया जा रहा है। निर्माण के प्रत्येक बिंदु पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य द्वार के निर्माण में दतिया की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी प्रमुखता दी जाएगी। दतिया में स्थित प्रमुख मंदिरों के फोटोग्राफ नए निर्माण में लगाए जाएंगे, ताकि मुख्य द्वार से ही दतिया की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर की झलक दिखाई दे। उन्होंने कहा कि यह सरकारी निर्माण नहीं, बल्कि मंदिर की धरोहर का हिस्सा है। इसलिए कार्य पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से कराया जाएगा। पिछली खामियों को दूर कर निगरानी पर जोर ट्रस्टी अनुराधा शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष हुए निर्माण कार्य के दौरान कुछ खामियां सामने आई थीं, जिसके कारण काफी नुकसान हुआ। इस बार निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रत्येक स्तर पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। ‘ठेकेदार नहीं, भक्त बनकर आया हूं’ जयपुर से मुख्य द्वार का निर्माण करने आए ठेकेदार ईशान गर्ग ने कहा कि वह यहां केवल ठेकेदारी करने नहीं आए हैं, बल्कि मां पीतांबरा के भक्त के रूप में आए हैं। उन्होंने कहा कि पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार का निर्माण भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें