खनन के ठेके को लेकर बीजेपी के निशाने पर आए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी बदले की भावना के साथ उनपर आरोप लगा रही है। आर्यन खान का जिक्र करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि आर्यन की तरह वो मानते हैं कि उन्हें पूर्व नियोजित योजना के तहत फंसाया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने कहा कि ईडी ने उनके खिलाफ केस को लेकर ना तो साइट पर और ना ही सार्वजनिक तौर पर कोई बयान जारी किया है।