सैन्य भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी उग्र प्रदर्शनों के बीच झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में वो लोगों को संबोधित करते हुए सुनाई दे रहे है कि 'देश होगा खून से लथपथ लेकिन हम नहीं होने देंगे ये अग्निपथ।'