फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला लापता, चिनाब पुल पर मिली स्कूटी, ड्रोन और राफ्टिंग टीमों की तलाश जारी

नगर के वार्ड आठ में रहने वाली एक महिला के दरिया चिनाब में छलांग लगाए जाने की आशंका है। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर को कुछ लोगों ने एक स्कूटी को बारादरी में दरिया के पुल के ऊपर खड़ा देखा। बाद में इस की जानकारी पुलिस को दी गई वहीं पता लगाने के बाद महिला का नाम शालू शर्मा पत्नी सुनीत शर्मा निवासी वार्ड आठ खु वाला मोहल्ला के रूप में हुई। मौके पर महिला के परिजन भी पहुंचे। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम के अलावा राफ्टिंग टीमों के जरिए महिला की तलाश दरिया में शुरू की गई। पुल के निचले हिस्से अंजी नाला,कांसीपट्टा,जेडी,डेरा बाबा की तरफ टीमें गई। दरिया के काफी सारे क्षेत्र को खंगाला गया। इस के अलावा ड्रोन का भी सहारा लिया गया। शाम छह बजे तक महिला की तलाश जारी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें