फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर में कवि एवं लेखक केहर सिंह मधुकर को दी गई श्रद्धांजलि

कवि एवं साहित्यकार मोहन सिंह सलाथिया की देखरेख में गुडा सलाथिया में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कवि एवं लेखक स्वर्गीय केहर सिंह मधुकर का जन्मदिवस मनाया गया, उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने रचनाएं पेश कीं। मधुकर सिंह का जन्म 1930 में गुडा सलाथिया में सैनिक परिवार में हुआ। जिन्होंने डोगरी में महान योगदान दिया। इसके लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार भी दिया गया। जाने-माने लेखक एवं डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह सलाथिया की देखरेख में कार्यक्रम के दौरान डोगरी संस्था के कवियों लेखकों ने भाग लिया। इसमें दर्शन दादर, कुलदीप डोगरा, सुदागर गुप्ता,राकेश वर्मा, शमशेर सिंह, सुषमा रानी, पंकज सलाथिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें