फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वैष्णो देवी परिक्रमा यात्रा: जम्मू सांसद और विधायक की उपस्थिति में यात्रा का शुभारंभ

निकिता गुप्ता Updated Sat, 08 Mar 2025 01:16 PM IST

शनिवार को श्री माता वैष्णों देवी के त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा यात्रा को ढोल बाजों के साथ निकाला गया। जिस में जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा के अलावा रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे व कटरा के विधायक बलदेव राज शर्माभी मौजूद रहे। शनिवार सुबह परिक्रमा यात्रा की शुरुआत भूमिका मंदिर कटरा से हुई वहां से रवाना होने के बाद यात्रा जिला मुख्यालय रियासी में पहुंची। रियासी के स्थानीय डाक बंगला के पास यात्रा का स्वागत किया गया । रियासी से यात्रा भमाग तहसील के लिए रवाना हुई। जहां पर हरोटकोट, चरालाकोट, टोट,देवीगढ़ व सुखाल घाटी में भी यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा में शामिल लोग सुखाल गली में स्थित काली माता मंदिर में दर्शन कर वापिस जंगलगली से होते हुए पैंथल आयेंगे। पैंथल में भी यात्रा का स्वागत होगा जिस के बाद कटरा के लिए वापिसी होगी। गौरतलब है कि परिक्रमा यात्रा को हर वर्ष शारदीय नवरात्र के बाद निकाला जाता था हाल ही में यात्रा को हर महीने संक्रांत के अवसर पर निकाला जाता है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा की तरफ से परिक्रमा मार्ग पर विकास कार्य करवाए जाने की योजना है। जिस में कुछ प्रमुख स्थानों पर मंदिर बनेंगे। कल जाने वाली यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को परिक्रमा यात्रा की महत्वत्ता बताना है ताकि आने वाले दिनों में यात्रा को बढ़ाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें