रियासी में वाहन खड़ा करने के लिए कहीं पर भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से नगर के बस अड्डे के पास किसी उचित स्थान पर पार्किंग बना कर, वहां पर वाहन खड़ा करने की सुविधा देने की मांग की।