68 वर्षीय श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के बाद चिनैनी पहुंचे और दावा किया कि उन्होंने 4 अगस्त को अमरनाथ गुफा में करीब एक फुट ऊंचे बाबा बर्फानी के शिवलिंग के दर्शन किए। श्रद्धालु ने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से यह दिव्य स्वरूप देखा और उनका यह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा।